RIP Ananya: ‘‘द फाइनल एग्जिट’’, ‘‘7 आवर्स टू गो’’ और ‘‘घोस्ट’’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री अनन्या राज का पिछले महीने निधन हो गया। उनके परिवार ने ये जानकारी दी है। अनन्या के निधन के एक महीने से अधिक समय बाद परिवार द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक बयान में कहा गया है, 35-वर्षीय अभिनेत्री का निधन 15 जुलाई को सुबह में हो गया। बयान में कहा गया, “अत्यंत दु:ख के साथ हमें ये सूचित करना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’’
Read Also: Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT जांच जल्द पूरी करे, वस्तुस्थिति रिपोर्ट दाखिल करे- Supreme Court
परिवार ने कहा, ‘‘वे एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से जूझ रही थीं। उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया। वे एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं।” परिवार ने कहा कि वे इस कठिन घड़ी में अपनी निजता का सम्मान किए जाने की उम्मीद करते हैं। RIP Ananya
अनन्या राज ने 2016 में फिल्म ‘‘7 आवर्स टू गो’’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 2017 में ‘‘द फाइनल एग्जिट’’ और 2019 में ‘‘घोस्ट’’ फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक जैसी प्रमुख कंपनियों के लिए कई संगीत वीडियो में भी काम किया था। RIP Ananya
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter


