ऋषभ पंत ने रिकवरी का वीडियो किया शेयर, स्वीमिंग पूल का वीडियो देख फैंस ने बढ़ाया हौसला

Rishabh Pant recovery update, ऋषभ पंत ने अपनी रिकवरी.....| Total tv

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में ऋषभ पंत बैशाखी के सहारे स्विमिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को बीसीसीआई ने भी ट्वीट किया है। सड़क हादसे का शिकार होने के बाद पंत मुंबई अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लौटे थे। उसके बाद ऋषभ पंत अपने घर में डॅाक्टर की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट हो रहा है। इसके पहले क्रिकेटर ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बैसाखी के सहारे मॉर्निंग वॉक करते हुए दिखाई दे रहे थे।  Rishabh Pant recovery update

बीसीसीआी ने शेयर किया वीडियो

ऋषभ पंत ने अपने इंन्स्टाग्राम हैंडल और ट्विटर पर पोस्ट के माध्यम से एक वीडियो साझा किया है जिसमें स्विमिंग पूल के अंदर बैशाखी के सहारे धीरे धीरे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पंत ने पहली बार सोशल मीडिया में एक्सीडेंट के बाद चलने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें पंत की पीठ पर जलने के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं और वीडियो के कैप्शन में पंत ने लिखा है कि, “छोटी चीजों के लिए आभारी रहना, बड़ी चीजें और बाकी सब इसके बीच में ही है।”

Read also:- लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने संसद परिसर में भारतीय रेल कार्मिक सेवा और भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को किया सम्बोधित

29 दिसंबर को हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि 29 दिसबंर 2022 को दिल्ली से रुड़की घर जाते समय पंत की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। दरअसल ऋषभ कार का शीशा तोड़कर खुद बाहर निकले थे, जिसके बाद कार में आग लग गई थी। पंत ने हाल ही में अपने स्वस्थ होने के लिए मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App        

Rishabh Pant recovery update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *