आरजेडी का दावा, तेजस्वी यादव भी पीते हैं शराब, वीडियो हुआ वायरल

Bihar liquor ban, आरजेडी का दावा, तेजस्वी यादव भी पीते हैं शराब, वीडियो हुआ .....

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद से बवाल मचा हुआ है जहां जहरील शराब ने कईयों की जिंदगी छीन ली इसी बीच आरजेडी ने एक ऐसा स्टिंग ऑपरेशन किया कि सियासत में भूचाल आ गया। जिसके बाद से लगातार पक्ष विपक्ष के बीच वार पलटवार का सिलसिला देखने को मिला इतना ही नही शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में भी जमकर हंगामा हुआ और नीतीश कुमार भी भड़कते हुए नजर आए थे।

इसी बीच एक वीडियो आरजेडी की तरफ से जारी किया गया है जिसके बाद से लालू के लाल तेजस्वी की मुश्किलें और भी जादा बढ़ती नजर आ रही है ।
जारी किए गए वीडियों में “तेजस्वी यादव खुद दारु पीते हैं”राजद के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद श्री रामबली सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन में तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं की पोल खोल दी। उन्होंने ये भी बताया कि आधे से अधिक विधायक-मंत्री भी दारु पीते हैं। कुछ तो बिना पिए रह ही नहीं सकते।

Read also:होठों की सॉफ्टनेस के ये राज इन सर्दियों में आपकी सुंदरता में लगाएंगे चार चांद, आजमाएं टिप्स

पुलिस ने जहरीली शराब कांड से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने सारण जिले के इसुआपुर के कुख्यात शराब तस्कर अखिलेश राय उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। लपुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने सारण से 28 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *