ओडिशा में हाथियों को रेल हादसों से बचाने के लिए लगाए गए एआई तकनीक वाले कैमरे

#OdishaRailAccidents, #AItechnology, #ElephantSafety, #RailwaySafety, #WildlifeProtection, #InnovativeTechnology, #TrainSafety, #ElephantConservation, #OdishaWildlife, #RailwayInnovation, #CameraTechnology, #ElephantRescue,

Rourkela News: ओडिशा के राउरकेला वन प्रभाग ने वन्यजीवों की चौबीसों घंटे निगरानी करने के लिए एआई तकनीक से लैस कैमरे लगाए हैं। इसमें खासतौर से बिजी रूट वाली रेलवे लाइनों के पास हाथियों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वन विभाग की ओर से रणनीतिक स्थल पर लगाये गये एआइ आधारित कैमरों ने हाथियों के झुंड का पता लगाया.Rourkela News

Read also- IMS: छात्रों ने जलवायु परिवर्तन से होने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने पर किया मंथन

उनकी गतिविधियों के बारे में तत्काल रेलवे को सूचित कर सतर्क किया. जिससे समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया और एक संभावित दुर्घटना टल गयी. इस सर्विलांस सिस्टम को रणनैतिक रूप से उन जगहों पर लगाया गया है जहां हाथी अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उनकी गतिविधियों को ट्रेक कर उन्हें रोकना इस अभियान का मकसद है।

Read also- हाथों में थामे तिरंगा और गुलाब का फूल… अडाणी मुद्दे पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

न सिर्फ हाथियों बल्कि बाकी जानवरों पर नजर रखने के लिए भी 24 घंटे निगरानी रखने वाला कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अधिकारियों को एआई तकनीक से जंगल की आग का भी जल्द से जल्द पता लगाने और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *