हाथों में थामे तिरंगा और गुलाब का फूल… अडाणी मुद्दे पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

Opposition

Opposition: कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों  ने बुधवार को संसद परिसर में उद्योगपति गौतम अडाणी के मुद्दे पर गुलाब के फूल और तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। अडाणी के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां (Opposition) संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही लगातार प्रदर्शन कर रही है। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसद, डीएमके, झारखंड मुक्ति मोर्चा और वामपंथी दलों के सांसदों ने संसद में मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

Read Also: संजय राउत ने लोकतंत्र को बताया खतरे में, जानें क्या हुआ ऐसा

कांग्रेस और विपक्षी सांसद  (Opposition) अडाणी और उनकी कंपनी के दूसरे अधिकारियों पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाए जाने के बाद इस मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गौतम अडाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, अडाणी समूह ने अमेरिका के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *