इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे रुबीना दिलैक और राजपाल यादव

मुंबई: बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक जल्द ही सिंगर, म्यूजिक कम्पोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की फिल्म ‘अर्ध’ में डेब्यू करने वाली हैं।

आपको बता दें, इस फिल्म में एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव का लीड रोल है। इनके अलावा हितेन तेजवानी की भी अहम भूमिका होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरु होने वाली है।

इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव और डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने फिल्म ‘अर्ध’ को लेकर बात करते हुए पलाश कहते हैं कि ‘राजपाल यादव जी ने जब मेरी फिल्म अर्ध की कहानी सुनी तो वो बेहद खुश हुए।

उन्होंने मुझसे कहा कि पलाश मेरी फीस तो 1.25 रुपए है बाकी तुझे जो सही लगे वो दे देना। राजपाल यादव जी की ये बात सुनकर मुझे भरोसा हो गया कि अगर उन्हें ये फिल्म पसंद आई है तो दर्शकों को भी जरुर अच्छी लगेगी।

Also Read शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, ऋचा चड्ढा बोलीं..

बता दे, 1.25 रुपए की बात पर राजपाल यादव ने बताया कि ‘पलाश एक यंग और ऊर्जावान डायरेक्टर हैं और मुझे इंडस्ट्री में इतना वक्त हो गया कि अब मुझे बात करके ही पता चल जाता है कि कोई फिल्म पैसों के लिए बनाई जा रही है या जुनून के लिए,

तो जब किसी फिल्म को बनाने के पीछे किसी इंसान की अच्छी मंशा होती है तो उसके जुनून को देखने के बाद पैसा दाल में नमक के बारे मायने रखता है।

इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और मेरा जो शिवा वाला कैरेक्टर है दोनों ही बहुत अच्छे हैं तो एक कलाकार के तौर मुझे इस फिल्म में सुकून का अहसास हो रहा है, इसलिए मैंने वो बात कही थी।

Also Read बच्चों को लेकर पजेसिव पॉप स्टार शकीरा ने कहा- उन्हें सामान्य..

राजपाल ने आगे कहा कि मैं जब शुरुआती दौर में थिएटर करता था तब मुझे वहां लीड रोल मिला करते थे। फिर जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरु किया तो मुझे पहले छोटे पर सशक्त रोल मिलने लगे।

ऐसे ही जब मैंने पलाश की फिल्म ‘अर्ध’ के लीड कैरेक्टर शिवा के बारे में जाना तो मुझे लगा ये वही रोल जिसे करने का सपना मैं कई सालों से पाले हुए था।

इसलिए मैं इस रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हूं और मुझे यकीन है कि दर्शकों को फिल्म जरुर पसंद आने वाली है।

रुबिना दिलैक के बारे में बात करते हुए पलाश और राजपाल ने अपनी-अपनी राय दी है। पलाश कहते हैं कि ‘मुझे अपनी फिल्म के लिए एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो बहुत सीधा और सिंपल तरह का हो और जो राजपाल यादव के साथ स्क्रीन पर मैच करे, तो जैसे कि हम जानते ही हैं कि रुबिना बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं।

Also Read करण जौहर करेंगे शो होस्ट, सलमान खान नहीं होंगे बिग बॉस OTT का हिस्सा !

जब उन्होंने मुझे अपने सीरियल ‘छोटी बहू’ वाला लुक दिखाया तो मैंने तुरंत ही उन्हे इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया था, लेकिन जब वो मुझे मिली और मैंने उन्हें स्टोरी सुनाई तो वो भी इस फिल्म को करने के लिए एक्साइटेड दिखीं और इस तरह रुबिना इस फिल्म का हिस्सा बन गई।

वहीं, रुबिना के बारे में राजपाल यादव कहते हैं कि इस फिल्म में मेरे साथ रुबिना की भी अहम भूमिका है। इस बात से मैं काफी खुश हूं कि अब हम दोनों एक क्रिएटिव फिल्म फैमिली का हिस्सा बन गए हैं तो सिर्फ रुबिना ही नहीं बल्कि मैं हितेश तेजवानी और पलाश दोनों के साथ काम करने को लेकर भी रोमांचित हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *