रूस- येकातेरिनबर्ग में आवासीय इमारत में आग लगने से 8 की मौत

मास्को: रूस के चौथे सबसे बड़े शहर येकातेरिनबर्ग के उरल्स में एक आवासीय इमारत में आग लगाने से एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

क्षेत्रीय आपदा सेवा के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रस्सेवनाया स्ट्रीट पर एक आवासीय अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई ।

Also Read पाकिस्तान में बत्ती गुल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #blackout

दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घने धुएं के बीच से लोगों को बाहर निकालने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

कुल 90 लोगों को इमारत से निकाल लिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, घटना में आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *