Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई

Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी । प्रधानमंत्री मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वह आगामी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने के वास्ते उत्सुक हैं।Russia:

Read Also- Sports News: भारत क्रिकेटर स्मृति मंधाना ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत में मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मोदी ने रूसी नेता को बताया कि वह भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर के लिए निर्धारित है।Russia:

Read Also- केंद्र ने बाढ़ प्रभावित जम्मू कश्मीर के 8.55 लाख किसानों को….171 करोड़ रुपये किए जारी

व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं तथा 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। Russia:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *