डीपफेक का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई

Sachin Tendulkar Deepfake Video: पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफ़ेक वीडियो खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद रश्मिका मंदाना शिकायत दर्ज करवाई थी. वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर डीपफ़ेक वीडियो का शिकार बन गए हैं. मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद पूरा मसला बताया है. सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें एक ऐप का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को उस वीडियो को “फर्जी” बताया, जिसमें वे एक गेमिंग एप्लिकेशन का प्रचार करते नजर आ रहे हैं जो यूजर्स को आसानी से पैसे कमाने का लालच देता है।

Read also – रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह कब से होगा शुरू, क्या रहेगा शेड्यूल

वीडियो में सचिन एप्लिकेशन की खूबियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि पैसा कमाना इतना आसान हो गया है और उनकी अपनी बेटी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है।

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग पर चिंता जताई।उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसी फेक चीजों की रिपोर्ट करने की भी अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *