Saif Ali Khan Surgery: सर्जरी के बाद अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए सैफ अली खान, करीना संग पहुंचे घर

Saif Ali Khan Surgery- सैफ अली खान के फैंस के लिए गुडन्यूज आई है. एक्टर की सेहत में सुधार है. वो घर आ गए हैं. सैफ अस्पताल में एडमिट थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी. लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं. एक्टर पत्नी करीना कपूर संग अपने घर के बाहर स्पॉट हुए. सैफ की हालत में सुधार सैफ को सोमवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उनके कंधे में तकलीफ बताई गई थी, जिसकी सर्जरी होनी थी. सैफ ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी ट्राईसेप यानी बांह की सर्जरी हुई है.

शूटिंग करते हुए एक पुरानी चोट उन्हें तकलीफ दे रही थी.जिसकी वजह से ये सर्जरी करानी जरूरी हो गई थी. नहीं कराने पर तकलीफ और बढ़ सकती थी. सैफ बोले- ये चोट और सर्जरी उसका हिस्सा है जो मैं पहनता हूं या करता हूं. मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने अमेजिंग सर्जिकल हाथों में था. मेरा ट्रीटमेंट बेहतरीन तरह से किया गया. सभी शुभचिंतको के प्यार और ध्यान का शुक्रिया.करीना संग दिखे सैफ सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वो अपने घर के बाहर स्पॉट हुए. उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया और अपना हालचाल भी बताया. उनके साथ करीना भी दिखीं. एक्टर नीले रंग की टी-शर्ट और जींस में दिखे. साथ ही उन्होंने सनग्लासेज भी लगाए हुए थे. एक्टर के हाथ को सहारे के साथ बांधा हुआ था. लेकिन बता दें सैफ कितने फिट हैं ये उनके चेहरे से झलक रहा था. वो अपने स्वैग वाले अंदाज में सभी से मिलते दिखे.

Read also – PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

करीना भी उनके साथ पोज करती दिखीं. करीना ने ब्लॉक चेक टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पेयर की थी. सनग्लासेज लगाए बेहद कूल लगीं. जाहिर है पति सैफ के ठीकठाक घर आने की खुशी उन्हें भी खूब होगी. वहीं अपने फेवरेट एक्टर को बिल्कुल स्वस्थ देख फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं. कमेंट कर उनके फिट रहने की दुआ कर रहे हैं. यूजर्स ने कहा- आप हमेशा हेल्दी रहो. खुश रहो. आप हमारे फेवरेट हो. बताे दें सैफ को 15 साल पहले माइल्ड हार्ट अटैक आ चुका है. इसके बाद एक्टर बेहद सतर्क हो गए थे. उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन लिया था. सैफ ने अपनी आदतों में बदलाव करते हुए शराब-सिगरेट सब छोड़ दिया था. वो बिल्कुल हेल्दी लाइफ जीने लगे थे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *