सैनी सरकार ने मानदेय बढ़ाकर दी ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों को सौगात

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, सभी दल सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति के तहत काम में जुट गए हैं। वहीं प्रदेश की नायब सैनी सरकार भी एक्शन मोड में है और जनता को सौगात पर सौगात दे रही है। CM सैनी ने मंगलवार को ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है।

Read Also: Pan Card Scam: सावधान! आप भी हो सकते हैं कंगाल, स्कैमर्स Pan का कर रहे हैं ‘Misuse’

आपको बता दें, आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्रदेश की सैनी सरकार ने अपने ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। शहरों में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 1000 रुपये का इजाफा कर 17000 रुपये और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 2000 रुपये का इजाफा कर अब 16000 रुपये किए जाने की घोषणा की है।

Read Also: क्या क्लाइमेट चेंज के कारण विलुप्त हो जाएंगी ये प्रजातियां? जानें किन्हें है ज्यादा खतरा…

गौरतलब है, हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार हर रोज नए-नए ऐलान के जरिए लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रही है। सैनी सरकार हर लंबित मांगों और मुद्दों पर तेजी से फैसले ले रही है। CM ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें ताकि इस योजना के तहत कवर होने वाले लोग निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकें। वहीं हरियाणा सरकार ने स्टील्स प्लस चार मंजिला मकान को मंजूरी दे दी है। यह घोषणा वित्तमंत्री जे.पी.दलाल ने की है। उन्होंने कहा कि कुछ नियम और शर्तों के आधार पर ही इसकी इजाजत दी जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *