56 साल के हुए सलमान, सितारों ने लुटाया दबंग खान पर बेशुमार प्यार

मुंबई:  बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोमवार 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं, बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है, सलमान को लोग कितना प्यार करते हैं, यह इस बात से पता चल जाता है कि आज देश ही नहीं विदेश में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं, उन्हें फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के अभिनय के लिए जाना जाता है, सलमान खान आज भी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं, सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं ।

 

read also सरपंच ने पेश की मिसाल, गांव से उखाड़ फेंका नशे का कारोबार

 

हालांकि इस बार भाई के इस खास दिन से पहले उन्हें सांप ने काट लिया था, यह खबर सुनते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे, हालांकि, अब अभिनेता बिल्कुल स्वस्थ हैं, ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और मनोरंजम जगत के कई कलाकार इस खास मौके पर भाईजान को बधाई और शुभकांमनाएं का सिलसिला जारी है ।

इसी क्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षिता नेने ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुे ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होनें लिखा फिल्म इंडस्ट्री की धड़कन सलमान खान को जन्मदिन की बधाई, आने वाले साल आपके लिए दंबंग हो, शुभकामनाएं ।

 

 

वहीं, अभिनेत्री उर्मिला मातुड़कर ने सलमान का बथर्डे विश करते हुए लिखा, मिस्टर हॉटनेस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, फिट रहें और अपना अधिक ख्याल रखें।

 

 

इसके अलावा  बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी सलमान खान को इस खास इन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक सलमान खान, आपको हमेशा प्यार और खुशी मिले यही कामना।

 

वहीं, साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने भी सलमान खान को बधाई दी, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरे प्यारे सल्लू भाई ! अच्छे इंसान हमेशा दूसरों का भला करने की सोचते हैं,  ईश्वर आप जैसी अच्छी आत्मा को जीवन में हमेशा खुश, स्वस्थ और समृद्ध रखे, सुनहरे दिल वाले हमेशा के लिए युवा सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *