कोरोना संक्रमित Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के Medanta Hospital में होंगे भर्ती

सीतापुरः यूपी में रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई है।

आजम खान की रिपोर्ट बीते 1 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि आजम खान और उनके बेटे को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें भारी सुरक्षा के बीच लखनऊ रवाना किया गया।

बता दें कि सपा सांसद का ऑक्सीजन लेवल गिरने की खबर मिली, जिसके बाद CMO सहित डॉक्टरों की टीम जिला कारागार पहुंची थी। जिसके बाद जिला कारागार के अंदर एंबुलेंस आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को लेने पहुंची।

सांसद आजम खान और उनके बेटे को ले जाने के लिए कारागार के बाहर एंबुलेंस और स्कॉट लगाया गया। मौके पर एएसपी, एसडीएम सदर सहित सीओ सिटी जिला कारागार पर मौजूद है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *