Samrasta Sammelan: बावल में आयोजित समरसता सम्मेलन कार्यक्रम CM सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

Samrasta Sammelan

Samrasta Sammelan: बावल अनाज मंडी में आयोजित समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री राव नरबीर सिंह सहित रेवाड़ी जिले के तीनों विधायक भी मौजूद रहें। Samrasta Sammelan

मुख्यमंत्री सीएम नायब सैनी ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, समाज के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
CM सैनी ने संबोधन में कई बातें कही। उन्होनें कहा कि यह उस विश्वास का उत्सव है जिसकी प्रतिभा किसी जाति की मोहताज नहीं होती और अवसर किसी भेदभाव का मोहताज नहीं होता।

Read Also: Telangana: हैदराबाद में अभिनेता यश के कार्यक्रम में साउंड बॉक्स गिरने से चार लोग घायल, मामला दर्ज

CM सैनी ने कहा शिक्षा, प्रतिभा, परिश्रम और सामाजिक समरसता चारों का संगम दिखाई दे रहा है । किसी समाज की सच्ची प्रगति तब ही है जब गरीब का बच्चा भी बड़े सपने देखे। प्रदेश के युवाओं के बारे में CM सैनी ने कहा कि बेटी की पहचान प्रतिभा से और युवा की पहचान योग्यता और मेहनत से हो। आज का यह सम्मेलन केवल सम्मान समारोह नहीं हरियाणा की बदलती सामाजिक चेतना का उत्सव है।

बावल में विभिन्न परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले 411 विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, माता-पिता और गुरुजनों को हृदय से बधाई देता हूं और नमन करता हूं। Samrasta Sammelan

हरियाणा के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए CM सैनी बोले हमने हरियाणा राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया। आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना के माध्यम से 37 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। कार्यक्रम में CM सैनी ने हरियाणा की माताओं और बहनों का जिक्र करते हुए कहा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 2042 करोड रुपए माता बहनों के खातों में पहुंच चुके है। सशक्तिकरण का अर्थ केवल सहायता देना नहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता खोलना भी है। आर्थिक मोर्चे पर अनुसूचित जाति के लोगों को कानूनी सहायता स्कीम की राशि बढ़ाकर 22 हजार रुपये की गई।

Read Also: Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में बाढ़-संभावित गांवों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी बढ़ाई गई

किसानों को बायोगैस प्लांट व बैटरी चालित स्प्रे पंप पर दी जा रही है सब्सिडी। पिछले साढ़े 11 वर्षों में बिना खर्ची बिना पर्ची के 2 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां। अंत में CM सैनी ने प्रदेशवासियों से मिलकर विकसित हरियाणा विकसित भारत बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति को 31 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। Samrasta Sammelan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *