सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli Birthday:सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के 35वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को एक खास सैंड आर्ट बनाकर अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कला में विराट कोहली की तस्वीर के साथ 35 बल्ले भी दिखाए हैं, जो मैदान पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दिखाते हैं।

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि विराट कोहली ने देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।विराट कोहली के 35वें जन्मदिन के मौके पर हमने यह रेत की मूर्ति बनाई है जिसमें हमने रेत से 35 बल्ले और उनका एक चित्र बनाया है। हम उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं।उन्होंने हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह भारत को गौरवान्वित करते रहें। सुदर्शन पटनायक खास मौकों पर अपनी शानदार सैंड आर्ट बनाकर यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

(Souce PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *