Delhi: होटल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेमी के साथ ठहरी थी …

Delhi Crime News: दिल्ली के एक होटल के कमरे में रविवार को 29 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि महिला का पुरुष साथी पिछली शाम उसके साथ होटल में ठहरा था जिसे पकड़ा गया है। होटल के रिसेप्शन पर जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान सारिका (29) के रूप में हुई है, जबकि पुरुष साथी की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है।

Read also- नींबू पानी के जादुई फायदे! 14 दिन तक लगातार पीने से शरीर में दिखेंगे ये सकारात्मक बदलाव

पुलिस ने बताया कि सचिन को रविवार सुबह होटल से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसे होटल के रिसेप्शन पर दिए गए पते से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, पहाड़गंज स्थित होटल के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 10 बजे नबी करीम पुलिस थाने में पीसीआर को कॉल कर बताया कि जिस कमरे में ये लोग रातभर रुके थे, उसके बाथरूम में एक महिला बेसुध पड़ी है।

Read also- बेंगलुरु भगदड़ को लेकर BJP ने किया प्रदर्शन, CM और डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और महिला को बेहोश पाया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने शनिवार को शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में प्रवेश किया था। हालांकि, सुबह केवल सचिन को होटल परिसर से बाहर निकलते देखा गया।अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई है।”मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *