Shahjahan Sheikh Case: संदेशखाली के एस.के. शाहजहां मामलों में मुख्य गवाह घायल, बेटे और ड्राइवर की मौत

Shahjahan Sheikh Case: संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले और जेल में बंद टीएमसी नेता शेख शाहजहां समेत सीबीआई के कई मामलों में प्रमुख गवाहों में से एक भोलानाथ घोष बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी।’

Read also- Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम को कोर्ट से नहीं मिली राहत, फैसला सुरक्षित

अधिकारी ने बताया कि ये हादसा बसीरहाट के नाजत पुलिस स्टेशन के बोयरामारी पेट्रोल पंप के पास बसंती राजमार्ग पर हुआ। इसमें घोष के छोटे बेटे 32 साल के सत्यजीत और उनके 27 साल के ड्राइवर साहनूर मोल्ला की मौत हो गई।अधिकारी के मुताबिक ट्रक निजी कार को घसीटता हुआ सड़क के किनारे एक जलाशय में गिरा दिया। Shahjahan Sheikh Case:

ट्रक राजमार्ग के किनारे तालाब के ऊपर खतरनाक तरीके से लटका हुआ मिला, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बसीरहाट के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान ने पुष्टि की कि घायल घोष को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया है। घोष के बड़े बेटे बिस्वजीत ने दावा किया कि यह उनके पिता की हत्या की सुनियोजित साजिश थी और आरोप लगाया कि शाहजहां ने जेल में बैठे-बैठे ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।Shahjahan Sheikh Case:

Read also- पंचायत’ अभिनेता जितेंद्र कुमार नजर आएंगे रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में

घोष अपने बेटे के साथ शाहजहां द्वारा दायर कई मामलों में से एक की पैरवी के लिए बसीरहाट उपमंडल अदालत जा रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने तेज रफ्तार से कार को टक्कर मारी, उसे कुचल दिया और घसीटते हुए पास के तालाब में गिरा दिया। अंतिम जानकारी के मुताबिक पीड़ितों के परिवार ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। Shahjahan Sheikh Case:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *