हवा में उड़ी शहनाज की ड्रेस तो गाउन संभालते हुए नजर आए गुरु रंधावा

Shahnaj gill photoshoot, हवा में उड़ी शहनाज की ड्रेस तो गाउन संभालते हुए नजर ....

बिग बॅास शो से फेमस होने वाली पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल को तो आप सब जानते ही होंगे। साथ ही उनका चुलबुलापन भी सब जानते होंगे। क्योंकि शहनाज गिल की चुलबुलापन की आदतें और उनका ये अंदाज फैंस को खूब भाता है। लेकिन इस बार शहनाज गिल चुलबुलापन में वो कुछ ऐसा कर की गई है कि जिसकी उम्मीद किसी को भी नही थी। शर्म ओ लिहाज का हर पर्दे को शहनाज ने हटा दिया और वहीं गुरु ऱंधावा उनके क्लाज ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में इन दिनों शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बात क्या है। दरअसल इस पूरी बात को समझने के लिए वीडियो देखें साथ ही नीचे दी गई पूरी खबर को पढ़ें।


इस वीडियो में शहनाज और गुरु रंधावा एक साथ नजर आ रहे हैं। साथ में ही दोनों फोटोशूट भी करा रहे हैं । जिसमें शहनाज गिल लाल रंग की थाई स्लिट गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं गुरू रंधावा भी बेहद ही स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तभी तेज हवा के चलने के कारण से परेशान गुरु रंधावा गाउन से शहनाज के टोन्ड लैग्स ढकते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं गुस्से में शहनाज गिल टोन्ड लेग्स से गाउन को हटा देती हैं और फ्लर्ट करने लगती हैं। बात इतनी ही नहीं थी कि शहनाज गिल गुरु रंधवा के चेहरे को पकड़कर अपनी तरफ खींचते हुए कहती है कि यहां देखो। शहनाज की इस बात को सुनकर पंजाबी सिंगर अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। साथ ही शहनाज गिल और गुरु रंधावा की केमेस्ट्री फैंस को खूब भा रही है।

 

Read more:- यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला को किडनैप करने की कोशिश की गई

 

गुरु रंधावा ने कहा कि शहनाज गिल के साथ फोटोशूट कराने के दौरान आपको सिर्फ शहनाज गिल को ही देखना है। साथ ही फैंस भी इस पर खूब मजाकिया अंदाज में मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी को शहनाज का चुलबुलापन वाला अंदाज पसंद आ रहा है तो किसी को शहनाज और रंधावा की जोड़ी को हिट बता रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज और रंधवा किसी प्रोजेक्ट को लेकर साथ में नजर आने वाले हैं। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई जानकारी रिवील नहीं की गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *