Share Market: कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, निफ्टी 291 अंक चढ़ा, Sensex 291 अंक चढ़कर…

Share Market: 

Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 90 अंक की बढ़त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 291.17 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 522.66 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 77,325.56 अंक तक चला गया था। Share Market: 

Read Also: UP ने 32,348 मेगावाट की सर्वाधिक बिजली मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,102.90 अंक पर बंद हुआ।विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों के फिर से लिवाली शुरू करने और रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी आने से बाजार को सहारा मिला। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान वार्ता के पहले दौर के सकारात्मक संकेतों से वैश्विक निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है, हालांकि निवेशक सतर्क रुख बनाए हुए हैं।’’Share Market: 

Read Also: पश्चिम बंगाल बीजेपी सरकार ने पेश किया बजट, डीए में 20 प्रतिशत वृद्धि, एक लाख रिक्तियां…

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 प्रतिशत गिरकर 79.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। इसमें बैंकिंग, उपयोगिता और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।’’शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,859.07 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी।Share Market: 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के बाजार मिले जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के बाजार ‘जुनेटीनथ’ अवकाश के कारण शुक्रवार को बंद रहे थे।पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक टूटकर 76,802.90 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 154.90 अंक गिरकर 24,013.10 अंक पर आ गया था। Share Market: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *