उध्दव और शिंदे गुट की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक आई

Shiv sena news,उध्दव और शिंदे गुट की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक आई.....................

अमन पांडेय : शिवसेना के नाम और निशान पर छिड़ी जंग का रुख अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ घूम चुका है। सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर अर्जेंट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस मामले में चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उध्दव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल दोपहर 3.30 बजे सुनवाई करेगा।                                    Shiv sena news

सुनवाई के दौरान उध्दव गुट की तरफ से दलील दे रहे कपिल सिब्बल ने कहा कि पहले ही उध्दव गुट के कार्यलय पर कब्जा किया जा चुका है। अगर इसकी सुनवाई नहीं हुई तो उनके बैंक खाते भी छीन लिए जाएंगे। सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग का आदेश सिर्फ विधान सभा के 33 सदस्यों पर आधारित है।

Read also: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर लगा SC-ST, जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और पार्टी का सिंबल शिंदे गुट को देने का फैसला किया था, जिसके बाद उध्दव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। वे सोमवार को ही इस मामले पर संविधान पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई चाहते थे। हालांकि अदालत ने यह कहते हुए सोमवार को सुनवाई नहीं की थी कि अर्जेंट सुनवाई के लिए एक प्रक्रिया है, जिसका पालन किया जाना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Shiv sena news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *