धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर लगा SC-ST एक्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

bageshwar dham, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर लगा SC-ST, जानिए क्या है...

अमन पांडेय : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला पुलिस ने बागेश्र्वर धाम के पीठाधीश्र्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। छोटे महराज के नाम से मशहूर शालिग्राम पर आरोप है कि उनसे एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दी और मारपीट भी की।

घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की है। 11 फरवरी को गांव में एक दलित परहिवार की बेटी का विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली गलौज और मारपीट करने लगा।

Read also: 33 मिनट में निक्की का कत्ल, फिर लाश के साथ किया 44 किमी का सफर !

इस दौरान सिगरेट मुंह में फंसाए और शराब के नशे में शालिग्राम ने महिलाओं से अभद्रता की और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही उसने हवाई फायर भी किया और शादी रोकने की कोशिश की। जिस कारण से बाराती दहशत में आ गए और खाना पीना खाकर वापस अपने गांव अक्टोहा लौट गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

bageshwar dham       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *