शिवसेना (उद्धव गुट) ने दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले अपना घोषणापत्र जारी किया

Shiv Sena (UBT) releases party manifesto

Shiv Sena Manifesto:शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।घोषणापत्र में महाराष्ट्र की ‘लूट’ बंद करने, नौकरी और कृषि लोन माफ करने पर जोर दिया गया है।ठाकरे ने वित्तीय शहर ‘गुजरात में चले जाने’ का दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में वित्तीय शहर का निर्माण किया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बनेंगे।

Read also-तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ‘दो शहजादे’ एक साथ आए हैं – पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि जिला लेवल पर नौकरियां निकाली जाएंगी ताकि राज्य से लोगों को दूसरी जगह नहीं जाना पड़े।उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट इंडिया की सरकार बनने पर इसके जरिए उनकी पार्टी खेती के लोन माफ कराएगी।ठाकरे ने कहा कि खेती की मशीन और बीज को भी जीएसटी फ्री कराया जाएगा।उन्होंने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने का भी आश्वासन दिया।महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा।

Read also-Supreme Court: ईडी ने केजरीवाल को बताया आबकारी घोटाले का ‘किंगपिन’

मेनिफेस्टो जारी करते हुए ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में फाइनेंशियल सिटी बनाया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि राज्यभर में जिला स्तर पर नौकरियां पैदा की जाएंगी, ताकि महाराष्ट्र के लोगों को काम के लिए पलायन न करना पड़े।उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “भारत सरकार के माध्यम से वे न केवल किसानों का कर्ज माफ करेंगे, बल्कि फसल बीमा से संबंधित शर्तों को भी संशोधित करेंगे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *