टेस्ला के सीईओ एलन मस्क आएंगे भारत, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Tesla in India: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इसी महीने भारत आ रहे हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।सूत्रों का कहना है कि इस दौरान मस्क भारत में टेस्ला की निवेश योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।सूत्र ने कहा कि महीने के तीसरे सप्ताह में होने वाली यात्रा के दौरान मस्क के साथ कंपनी के दूसरे अधिकारी भी आ सकते हैं।

Read also-संदेशखाली कांड की सीबीआई जांच हाईकोर्ट का ये आदेश इंसाफ की दिशा में पहला कदम – स्मृति ईरानी

मस्क के दौरे की पुष्टि करने के लिए टेस्ला को एक ईमेल भेजा गया था, जिसका फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उस वक्त मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है।इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में आएगी।उनकी आगामी भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की है।इसके तहत देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी।इस कदम का मकसद टेस्ला जैसी अहम ग्लोबल कंपनियों को आकर्षित करना है।

Read also-BJP ने किरण खेर का टिकट काट संजय टंडन को बनाया चंडीगढ़ सीट पर उम्मीदवार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *