शिवराज सिंह चौहान का बदला ठिकाना, अब CM हाउस नहीं इस बंगले में हुए शिफ्ट

(अजय पाल): मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई। बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ये जानकारी पोस्ट की और लिखा मेरे प्यारों भाइयों और बहनों में आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं।यह निवास के साथ मेरी कर्मस्थली भी है। आज पता बदल रहा है ,लेकिन आपके भैया,आपके मामा के दरवाजे हमेशा के लिए खुले रहेंगे।

भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री – पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में में अपने नये ठिकाने के बारे में भी जानकारी दी ।उन्होंने पोस्ट में कहा जनसेवा का यह संकल्प मेरे बंगले से भी जारी रहेगा।अब शिवराज सिंह चौहान का नया पता बी-8, स्वामी दयानंद नगर, भोपाल में होगा.जब भी आपके अपने भैया अपने मामा की जरूरत हो आप बेहिचक घर पधारिया, मै आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा ,यह मैं आपको वचन देता हूं.

Read also-चंडीगढ़ मौसम विभाग: पंजाब और हरियाणा में तीन दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

जाने पूर्व मुख्यमंत्री का नया आवास  – आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री रहे चुके है।पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का  अब नया पता  B8 74 बंगला है ।  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए। इस मौके पर सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई  दी। बुधनी विधानसभा से विधायक और साढ़े 16 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को अब नए सीएम मोहन यादव के लिए सीएम हाउस खाली किया ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *