अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध गहराने से सोना 6,250 रुपये उछलकर 96 हजार रुपये के पार पहुंचा

स्थानीय आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की भारी मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये उछलकर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने ये जानकारी दी।

Read Also: मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर सियासी पारा हाई, संजय राउत के बयान पर BJP ने दी ये प्रतिक्रिया

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने के बीच मजबूत सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर मांग बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। इससे घरेलू कीमतों को बढ़ावा मिला। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चार दिनों की भारी गिरावट के बाद 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 6,250 रुपये की तेजी आई और ये 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सबसे ऊंचे स्तर को भी पार कर गई। पिछले दिन ये 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक रुझानों के अनुरूप चांदी की कीमतों में भी 2,300 रुपये का उछाल आया और इसकी कीमत 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। महावीर जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 3,237.39 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में, ये 3,222.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके अलावा, एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा बढ़कर 3,249.16 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। इसका कारण अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की मांग का बढ़ना है।

Read Also: केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव बोले- कवच 5.0 भारतीय रेलवे की तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक

इससे पहले कीमतें दो अप्रैल को 3,200 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई थीं, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के कारण नीचे आ गईं। बृहस्पतिवार को ट्रंप प्रशासन ने चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत तक शुल्क लगाया, जिसके कारण चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 125 प्रतिशत तक शुल्क लगाया।

चैनवाला ने कहा कि शुल्क युद्धि की बढ़ती चिंताओं और वैश्विक आर्थिक नरमी की आशंका के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक 100 अंक से नीचे आ गया। इससे सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला। वहीं निवेश बैंकिंग कंपनी यूबीएस के अनुसार, वित्तीय बाजारों में चल रही चिंताओं, जैसे व्यापार और आर्थिक अनिश्चितताएं, महंगाई की आशंकाएं, मंदी के जोखिम और भू-राजनैतिक तनाव सोने के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा रहे हैं।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *