(अजय पाल)-उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आयी बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने का मामला सामने आया जूता अटैक का यह मामला एक कार्यक्रम के दौरान हुआ जूता फेकने वाला युवक वकील के वेश में आया था युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेक दिया इस हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल बाल बचे।
ओबीसी महासम्मेलन-लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की और से ओबीसी महासम्मेलन का आयोजन किया गया था ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य भी पंहुचे थे पहले ही वकील की ड्रेस में मौजूद आकाश सैनी नाम के युवक नें आनन फानन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया जूता फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया गया जैसे ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद पर जूता फेकने का मामला सामने राजनीतिक सरगर्मी तेजी हो गयी है
Read also-इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने भारत की स्वास्थ्य सेवा को बताया दुनिया में सर्वश्रेष्ठ
सपा नेता पर फेंका गया जूता वायरल हुआ वीडियो सोशल –मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स को लोग लात- घूसों और बेल्ट से पीट रहे हैं इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।हालांकि शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता क्यों फेंका, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024-स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं अपने कई बयानों की वजह से स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में भी घिरे जाते है स्वामी प्रसाद मौर्य करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और वह भाजपा में भी रह चुके हैं लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए पर जोर देना शुरू किया है पीडीए का अर्थ हुआ पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक का गठजोर। ऐसे में ओबीसी महासम्मेलन के जरिए वे गैर-यादव ओबीसी समुदाय में पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

