मुख्तार असांरी की मौत पर गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में दुकानदारों ने बाजार बंद रखा

Mukhtar Ansari Death

Mukhtar Ansari Death:मुख्तार अंसारी की मौत के एक दिन बाद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद इलाके में दुकानदारों ने शुक्रवार सुबह बाजार बंद रखा।कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मुख्तार अंसारी की मौत के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी है।

उमर अंसारी ने लगाया ये गंभीर आरोप..

पिता की मृत्यु पर उमर अंसारी ने कहा कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। हमें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है. उमर ने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपनी मुट्ठी भी बंद न कर पाता हो, जो शख्स इतना कमजोर हो कि उसे जेल प्रशासन खुद लेकर आईसीयू आता हो, उसको फिट बताकर दोबारा जेल भेज दिया जाए, यह कैसे उचित है.उमर ने कहा कि पिता को आईसीयू से आने के 14 घंटे बाद सीधे तन्हाई बैरक में भेज दिया दिया. उन्होंने दो दिन कैसे रात बिताई होगी ये मैं सोच सकता हूं.

लोगों ने बंद रखी आज दुकान…

मुख्तार अंसारी तो कई बार चेयरमैन रहे हैं। इसी कारण  यहां रहने से  वाले लोगों के साथ  उनके अच्छे संबध रहे है । इसलिए ज्यादातर लोगों ने उनकी मृत्यु पर  सहानुभूति व्यक्त की  हो गई है। इस कारण आप लोगों ने दुकान अपनी बंद रखीहै। ऐसा होता भी है मार्केट के अंदर जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।  लोग सहानुभूति में दुकानें बंद कर लेते हैं।

यूपी में लागू की गई धारा 144

मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है.और बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी में स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीमों को तैनात किया गया है।63 वर्षीय मुख्तार अंसारी मऊ सदर से पांच बार विधायक रहा चुका है। वह 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सलाखों के पीछे था. उसके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *