मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीएम योगी ने की बैठक, यूपी में धारा 144 लागू

Mukhtar Ansari Death

Mukhtar Ansari Death :जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर हैं।मुरादाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों को बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी में तैनात किया गया है।

Read also-तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ आज से सिनेमाघरों में हुई रिलीज

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत..

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई।रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई ।सुनील कौशल आगे बोलते है कि मुख्तार को  बेहोशी की हालत हॉस्पिटल लाया गया था।जेल कर्मियों ने उन्हें उल्टियां होने की जानकारी दी थी। मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार ने खिचड़ी खाई थी। उसे उल्टी आने होने लगी थी ऐसा बताया गया था।

CM योगी ने बुलाई बैंठक..

मुख़्तार की मौत के बाद CM योगी ने अपने आवास पर बैठक बुलाई। जिसमें अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी हाल में प्रदेश में कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसे सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यूपी में धारा 144 लागू …

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जिलों में पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती है। मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद यूपी के मऊ में सुरक्षा व्यवस्था को बढा दिया गया है।मुख्यमंत्री आवास से घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *