Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री बनने तक- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफर की हैरतअंगेज यात्रा की कहानी आएगी दुनिया के सामने

Shubhanshu Shukla: 25 जून 2026… यह वो तारीख होने जा रही है, जब देश अपने एक ऐसे जांबाज को सलाम करेगा, जिसने 1.4 अरब भारतीयों के सपनों को अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। हम बात कर रहे हैं अशोक चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की। Shubhanshu Shukla

इतिहास रचने वाले एक्सियम-4 (Axiom-4) मिशन की कामयाबी और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भारत का परचम लहराने के बाद, अब ग्रुप कैप्टन शुभांशु अपनी इस हैरतअंगेज यात्रा की कहानी देश के सामने लाने जा रहे हैं। नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय’ में उनके संस्मरण (Memoir) ‘The Second Orbit: Belief of a Man… Dreams of 1.4 Billion Hearts’ का भव्य लॉन्च होने जा रहा है।Shubhanshu Shukla

​Read Also-Delhi: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए कूटनीतिक मुद्दों के जवाब

एक शानदार फाइटर पायलट से लेकर अंतरिक्ष की गहराइयों को नापने वाले भारत के आधुनिक अंतरिक्ष यात्री बनने तक… ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सफर नए और महत्वाकांक्षी भारत की एक जीती-जागती तस्वीर है। वे एक्सियम मिशन 4 का हिस्सा बनकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखने और वहां डॉक करने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट बने हैं।Shubhanshu Shukla

अब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) द्वारा प्रकाशित उनकी किताब ‘The Second Orbit’ के जरिए दुनिया को अंतरिक्ष के वो अनसुने किस्से जानने को मिलेंगे, जो अब तक केवल बंद कमरों और स्पेस क्राफ्ट तक सीमित थे। इस किताब में एस्ट्रोनॉट सिलेक्शन की कठिन प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कड़ी ट्रेनिंग, लॉन्चिंग के रोमांच और अंतरिक्ष में बिताए पलों का बेहद करीब से ब्यौरा दिया गया है।Shubhanshu Shukla

​Read Also-जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा हुआ मंजूर, मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

​ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का संदेश: “हर पीढ़ी को एक ऐसे पल की जरूरत होती है जो युवाओं की सोच का दायरा बढ़ा सके। अगर मेरी इस यात्रा से एक भी बच्चा आसमान की तरफ देखकर यह सोचता है कि ‘मैं भी यह कर सकता हूँ’, तो समझो मेरा मिशन अंतरिक्ष से लौटने के बाद भी जारी है।”इस ऐतिहासिक समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां गवाह बनने जा रही हैं।Shubhanshu Shukla

इसमे​ मुख्य अतिथि : डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य मंत्री रहेंगे​।वही विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour): एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह (चीफ ऑफ एयर स्टाफ, IAF) और संजय कुमार (सचिव, स्कूल शिक्षा, शिक्षा मंत्रालय) रहेंगे।​कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी लोहानी (निदेशक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय) करेंगे। बहरहाल यह सिर्फ एक किताब का लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत के ‘न्यू स्पेस एज’ का एक उत्सव है। यह हमारे वैज्ञानिकों, युवाओं और आने वाली पीढ़ी को निडर होकर बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है।Shubhanshu Shukla

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *