सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन ने थामा ‘हाथ’, कांग्रेस में किया अपनी पार्टी का विलय

YS Sharmila Joins Congress : वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गईं।शर्मिला बुधवार रात दिल्ली पहुंचीं थीं।दिल्ली हवाईअड्डे पर जब शर्मिला से पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस में शामिल हो रही हैं तो उन्होंने कहा कि हां, ऐसा लग रहा है।

Read also-Ram Mandir Invitation Card: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र तैयार, देखिए पहली झलक

मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शर्मिला ने कहा था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित पार्टी के आला नेतृत्व से मिलेंगी और दिल्ली में अहम घोषणा करेंगी।शर्मिला बंटवारे से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वाई. एस.राजशेखर रेड्डी की बेटी और राज्य के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं।

Read also-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: मेरा मानना है कि हर कोई राम भक्त है

वाई. एस. शर्मिला, संस्थापक, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी: आज मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के कांग्रेस में शामिल होने पर बहुत खुश हूं। इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है।”

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *