Social Media: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अगले 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी जाएगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी इसी तरह की घोषणा की। विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस रोक को 13 से 16 साल के बच्चों तक बढ़ाया जाए।नायडू ने कहा, “निश्चित रूप से, हम यह पक्का करेंगे कि 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न कर सकें। Social Media:
Read Also: LPG Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा
तिरुपति लड्डू विवाद पर दिया बड़ा बयान- मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 13 से 16 साल के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने के संबंध में निर्णय लेगी। तिरुपति लड्डू घी में कथित मिलावट के मामले का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘वेंकटेश्वर स्वामी लड्डू का अनादर किया गया है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है। यह एक सोची-समझी साजिश थी।’
आंध्र प्रदेश में 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक के दौरान नायडू ने आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार ने वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र माने जाने वाले और पसंद किए जाने वाले लड्डू को बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया। Social Media:
Read Also: Priyank Kharge: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की- नायडू ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पार्टी (वाईएसआरसीपी) को इसका एहसास नहीं हुआ है और जब श्री वेंकटेश्वर स्वामी का कथित तौर पर अपमान किया गया था, तब कोई जवाब नहीं दिया गया था।’मुख्यमंत्री ने वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विवाद पर कोई खेद नहीं जताया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्ची लोकतांत्रिक व्यवस्था में धार्मिक संस्थानों के रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करना आवश्यक है।उन्होंने उल्लेख किया कि तिरुपति मंदिर की पवित्रता को लेकर जारी विवाद के बावजूद धार्मिक पर्यटन में तेजी आई है।उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। Social Media:
