मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने की मुलाकात

Daily Chhattisgarh News, मुख्यमंत्री श्री बघेल से सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा .......

रायपुर 01 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं।

सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है।

Read also:-अडानी- हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री आशा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Daily Chhattisgarh News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *