शादी से पहले Sonakshi Sinha होने वाले सास-ससुर के साथ मस्ती करती आई नजर, सोशल मीडिया पर की फोटो शेयर

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha wedding, Sanam Ratansi, Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha husband, Who Is Zaheer Iqbal, Zaheer Iqbal Father, Fathers Day,

Sonakshi Sinha wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की खबरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। कथित तौर पर ये दोनों 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहां 16 जून को पूरे देश ने फादर्स डे का जश्न मनाया। इस मौके पर, सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया। उनकी एक फैमिली फोटो सामने आई है, जिसमें वो अपने होने वाले सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं.Sonakshi Sinha wedding

Read also- Bihar Thana Fire: मोहनिया के थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

16 जून को, जहीर इकबाल की बहन सनम रत्नसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता के साथ एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। दूसरी फोटो में जल्द ही दुल्हन बनने वाली Sonakshi Sinha को जहीर के माता-पिता और उनकी बहन सनम के साथ भी देखा गया। फोटो में, सोनाक्षी को सूट पहने देखा गया, जबकि जहीर ट्रैक पैंट के साथ एक सफेद टी-शर्ट में थे। पूरा इकबाल परिवार जल्द ही होने वाली दुल्हन के साथ पोज देते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराता हुआ नजर आया। बता दे कि तस्वीर शेयर होने के कुछ मिनट बाद ही यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई। बता दें कि सनम रत्नसी एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ज्यादातर स्टार्स को स्टाइल किया है।

Read also- Weather News :आसमानी आग से झुलस रहा उत्तर भारत, UP में रेड अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर सोनाक्षी और जहीर की शादी का निमंत्रण सामने आया था। वायरल इनविटेशन कार्ड से पता चला कि उनकी शादी का समारोह मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां, बास्टियन में होगा। शाम के लिए ड्रेस कोड ‘फॉर्मल’ होने का सुझाव दिया गया है और निमंत्रण में मेहमानों को लाल रंग न पहनने की चेतावनी दी गई है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *