स्पेन में भीषण आग लगने से मचा हाहाकार, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Spain: स्पेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया में जंगल की आग से 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान भी बेहद ज्यादा बढ़ा हुआ है।क्षेत्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक लॉस गैलार्डोस में लगी आग में मारे गए लोग बुरी तरह से जल चुकी गाड़ियों के भीतर पाए गए। Spain: 

Read Also: NDRF मॉनसून के दौरान ऑपरेशन के लिए तैयार, अहम इलाकों में टीमें पहले से तैनात

लगभग 150 दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है। स्पेन की सैन्य आपात इकाई, जिसे बेहद गंभीर स्थितियों में तैनात किया जाता है, वो भी आने वाले कुछ घंटों में आग बुझाने के काम में शामिल होने वाली थी। Spain: 

Read Also: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हुए सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि


क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि ये आग इस इलाके में अब तक की सबसे घातक आग है।अंडालूसिया के क्षेत्रीय नेता जुआन मैनुअल मोरेनो ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, ‘हमारा दिल भारी है और हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *