(प्रदीप कुमार): लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार, 9 जनवरी, 2024 को मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री, डॉ. मोहन यादव; मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।राज्य विधानमंडल के 69 नवनिर्वाचित सदस्यों सहित कुल 230 सदस्य 9 और 10 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को विधानमंडल के कामकाज और इसकी प्रक्रियाओं से परिचित करना है ताकि वे विधायी ढांचे के अनुसार स्वयं को ढाल सकें। सदस्यों को संवाद, ज्ञानवर्धक आदान-प्रदान और संसद और राज्य विधानमंडलों के पिछले उदाहरणों के बारे में बताकर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी । इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ विधायक और विषय विशेषज्ञ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जैसे ‘एक प्रभावी विधायक कैसे बनें’, ‘संसदीय शिष्टाचार और आचरण’, बजटीय प्रक्रियाएं और संसद/विधानमंडलों में वित्तीय कार्य’, संसदीय विशेषाधिकार और आचार;, ‘प्रश्न काल, अल्पकालीन चर्चा, स्थगन, ध्यानाकर्षण, अविलंबनीय लोक महत्व के मामलों की सूचनाओं का महत्व और उपयोग; और ‘संसदीय प्रणाली में समितियों की भूमिका और कार्य प्रणाली’।
Read also-राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने हंगरी के विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की
मध्य प्रदेश विधानमंडल के सदस्यों के लिए इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतन्त्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है।1981 से, प्राइड ने कुल 62 प्रबोधन पाठ्यक्रम संचालित किए हैं जिनमें 4300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

