लक्ष्य सेन ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

lakshya sen

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को बैडमिंटन में हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में किया प्रवेश । अगर बात की जाए तो सेमीफाइनल जितने वाले खिलाड़ी को 1,450,000 डॅालर का इनाम मिलेगा । विश्व में लक्ष्य सेन का 12वां स्थान है, लेकिन उन्होंने चीन के विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी शिफेंग को एक घंटे में 21-13, 21-16 से हरा दिया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कनाडा के विक्टर लाई से होगा, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टरफाइनल मैच में जापान के कोकी वातानाबे को 18-21, 21-17, 21-15 से हराया है।Sports

Read Also-पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख राम रहीम हुए बरी, CBI को लगा हाईकोर्ट से बड़ा झटका

लक्ष्य ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं दोनों गेम में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। शिफेंग को भी श्रेय जाता है, उन्होंने वाकई शानदार खेल दिखाया। कुछ लंबी रैलियां चली, हम दोनों थक रहे थे, लेकिन लंबी रैलियों के बाद भी जिस तरह से मैं डटा रहा, उससे मैं खुश हूं। ‘‘मेरे कोच भी यही कह रहे थे कि लंबी रैलियों के बाद अतिरिक्त तैयारी रखो क्योंकि वह भी थक जाता है, इसलिए गलती करने से बचो ।’’Sports

Read Also-अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा-“अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है”

उन्होंने इसके बाद 24 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने लक्ष्य के हर अंक का मुकाबला किया, जिससे स्कोर 6-6 हो गया। लक्ष्य ने इसके बाद दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन शिफेंग ने एक शानदार क्रॉसकोर्ट स्मैश जमाया और भारतीय खिलाड़ी की बैकलाइन की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। लक्ष्य ने हालांकि इंटरवल तक एक अंक की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शिफेंग ने 15-19 से पिछड़ने के बाद 45 शॉट की रैली जीतकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं, लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही वापसी करते हुए मैच प्वाइंट हासिल कर लिया। शिफेंग का शॉट बाहर जाने से लक्ष्य ने जीत हासिल कर ली।Sports

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *