SPORTS: JPL कॉफी टेबल बुक का हुआ भव्य विमोचन- अगला संस्करण जयपुर में होगा

SPORTS

SPORTS: राजस्थान रेसलिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता, ने यूनाइटेड प्रेस क्लब द्वारा दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग पर कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है। इस कॉफी टेबल बुक में जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग JPL से जुड़ी खूबसूरत यादों को समेटा गया है।

इस मौके पर राजीव दत्ता ने कहा कि यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से यह एक नई पहल शुरू की गयी है जिसके तहत अलग-अलग राज्यों के पत्रकारों की क्रिकेट टीमें बनाई जा रही हैं और टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। पहला सफल टूर्नामेंट चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था, और अगला टूर्नामेंट अक्टूबर या नवंबर में राजस्थान में होने का प्रस्ताव है”।SPORTS

Read Also-Chhattisgarh: आत्मसमर्पित नक्सली युवतियों ने ‘छत्तीसगढ़ हैंडलूम’ के परिधानों में रैंप पर दिखाई बस्तर की नई पहचान

राजीव दत्ता ने इस ख़ास मौके पर महिला पत्रकारों के लिए मैराथन और खेल आयोजन कार्यक्रम की भी बड़ी घोषणा की है। वही यूनाइटेड प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट अर्शदीप सिंह समर ने कहा कि, “दस साल पहले हमने यूनाइटेड प्रेस क्लब शुरू किया था, जिसमें हमने उन पत्रकारों के परिवारों की मदद की जो दुनिया छोड़ चुके हैं। हम जितना हो सका, उनकी मदद की। उसके बाद हमने जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग बनाने के बारे में सोचा। उनके कहने पर हमने दिल्ली ,पंजाब,हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ और समेत आठ राज्यों से टीमें इकट्ठा कीं है।”SPORTS

Read Also-संसद का मानसून सत्र हुआ सम्पन्न, हंगामेदार रहा सत्र, संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

JPL कॉफी टेबल बुक लॉन्च के इस मौके पर सभी टीमों के कप्तान की मौजूदगी रही है।दिल्ली मीडिया मास्टर्स टीम के कप्तान और टोटल टीवी के एसोसिएट एडिटर प्रदीप कुमार ने कहा कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों की मानवीय मदद के लिए शुरू हुई यह पहल सभी को प्रेरित करेगी। यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पंजाब प्रेस लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह समर ने कहा कि राजीव दत्ता की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। दिल्ली मीडिया मास्टर्स के कप्तान प्रदीप कुमार ने उनकी मौजूदगी को यादगार बताया।SPORTS

राजस्थान मीडिया रॉयल्स के कप्तान मुकेश मीणा ने सहयोग के लिए आभार जताया। हिमाचल मीडिया वॉरियर्स के कप्तान मोहित प्रेम शर्मा ने कहा कि उनके प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा। जेएंडके प्रेस ग्लेडिएटर्स के कप्तान राहुल कुमार, हरियाणा प्रेस पैंथर्स के कप्तान रवि कालीरामन और चंडीगढ़ प्रेस स्ट्राइकर्स के टीम हेड वरिंदर रावत ने भी राजीव दत्ता का आभार जताया। यूपी मीडिया फाइटर्स के कप्तान मनोज त्रिपाठी ने कहा कि जेपीएल ने पत्रकारों के बीच भाईचारे की नई मिसाल कायम की है।SPORTS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *