Sports: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने IOC प्रमुख थॉमस बाक से की मुलाकात, वीडियो वायरल

ICC Chairman Jay Shah: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के 30 जनवरी से लुसाने में होने वाले विशेष सत्र से पहले आइओसी के प्रमुख थॉमस बाक से मुलाकात की।क्रिकेट को लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है और इस लिहाज से ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।आईसीसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दोनों प्रमुख प्रशासकों की बैठक की तस्वीरें पोस्ट की।

Read also-भड़काऊ’ गीत मामले में इमरान प्रतापगढ़ी को फौरी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

आईसीसी ने एक्स पर पोस्ट किया, “लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद भी क्रिकेट को ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने को लेकर प्रयास जारी हैं। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने इस हफ्ते स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की।शाह को पिछले साल आईसीसी का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने एक दिसंबर को पदभार ग्रहण किया था। वो क्रिकेट को ओलंपिक में नियमित खेल के रूप में शामिल करने को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं।

Read also-कर्नाटक में हिंदुत्व पर गरमाई सियासत, CM सिद्धारमैया ने ‘गांधीवादी विचार धारा का किया समर्थान

शाह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ब्रिस्बेन में थे, जहां उन्होंने 2032 में ब्रिस्बेन में होने वाले ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले से मुलाकात की, ताकि उन्हें ओलंपिक 2032 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए राजी किया जा सके।क्रिकेट लॉस एंजिल्स खेलों के जरिए 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा। इससे पहले क्रिकेट को आखिरी बार पेरिस में 1900 में हुए ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *