Sports: संविधान में बदलावों को मंजूरी देने के लिए IOA अगले महीने की शुरुआत में बुलाएगा SGBM

Sports:

Sports: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अगले महीने की शुरुआत में आम सभा की विशेष बैठक (एसजीबीएम) बुलाने की तैयारी कर रहा है जिसमें राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (एनएसजीए) 2025 के अनुरूप अपने संविधान में किए गए बदलावों को मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार आईओए की कार्यकारी समिति की बुधवार को यहां हुई बैठक में मौजूदा संविधान में कुछ बदलाव किए गए। कार्यकारी समिति की बैठक में शामिल एक सदस्य ने कहा, ‘‘आईओए की कार्यकारी समिति ने मौजूदा संविधान में कुछ मामूली बदलावों को मंजूरी दी है और इन्हें आम सभा से अनुमोदित कराना होगा।’’Sports

Read Also-America की धार्मिक स्वतंत्रता संस्था ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए एसजीबीएम अगले महीने के पहले पखवाड़े में, संभवत 7-8 सितंबर के आसपास आयोजित की जा सकती है। हालांकि आज की बैठक में एसजीबीएम की तारीख तय नहीं हुई और अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला लिया जाएगा।’’ यह भी पता चला है कि आईओए के संशोधित संविधान का प्रारंभिक मसौदा पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को भेजा जा चुका है। सदस्य ने कहा, ‘‘संशोधित अंतिम संविधान भी आईओसी को भेजे जाने की उम्मीद है।’’आईओए के पदाधिकारियों के चुनाव भी दिसंबर में होने हैं। पूर्व धाविका पी.टी. उषा के नेतृत्व वाली मौजूदा कार्यकारिणी का चुनाव 10 दिसंबर 2022 को चार साल के कार्यकाल के लिए हुआ था।Sports

Read Also-जियो प्राइम: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता खत्म, जारी रहेगा ₹299 वाला प्लान

इससे पहले खिलाड़ी आयोग का पुनर्गठन करना होगा और ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट’ का चयन करना होगा जिससे कि वे पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आम सभा के मतदान करने वाले सदस्य बन सकें। एनएसजीए 2025 के अनुरूप ढलने के लिए आईओए के सामने कुछ पेचीदा मुद्दे भी हैं जिनमें उम्र और कार्यकाल से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए जनवरी में अधिसूचित किया था।Sports

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *