अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने AAP पर लगाया गंभीर आरोप, सूबे में गरमाई सियासत

Bikram Singh Majithia on AAP: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शनिवार को स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के पीछे पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत बताई।मजीठिया ने कहा, “पुलिस दावा कर रही थी कि उन्होंने वहां 175 कर्मियों को तैनात किया है। लेकिन आपका अपना अधिकारी एजेंट का हाथ पकड़ रहा था, उसे गले लगा रहा था।

Read also-एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे

हमें और क्या सबूत चाहिए? तो ये पुलिस के साथ आम आदमी पार्टी का इवेंट मैनेजमेंट गलत हो गया जो देखा जा रहा है।जाहिर तौर पर हम इस जांच को खारिज करते हैं और राज्यपाल से इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने और सच्चाई सामने लाने की मांग करते हैं। शांति और भाईचारे के लिए मैं ये लड़ाई जारी रखूंगा और दुर्भाग्य से मेरे परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, तो ठीक है।”

Read also-प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान सुरक्षा के लिए घोड़ों का इस्तेमाल, 58 घोड़े कुंभ नगर पहुंचे

बाल- बाल बचे  सुखबीर सिंह बादल- शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार की ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी। व्हीलचेयर पर बैठे बादल गोली लगने से बाल-बाल बच गए।स्वर्ण मंदिर के बाहर खड़े कुछ लोगों ने नारायण सिंह चौरा नाम के हमलावर को पकड़ लिया है।एसपी हरपाल सिंह ने कहा, “ये गुरुद्वारा है, यहां हर कोई प्रार्थना करने आता है, अगर कोई श्रद्धालु के तौर पर प्रार्थना करने आता है तो हम किसी को नहीं रोक सकते।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *