‘चैम्पियंस को नकार नहीं सकते’… ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने की विराट कोहली की तारीफ 

Sports News: 'Can't deny champions'... Australian spinner Nathan Lyon praised Virat Kohli, nathan lyon, virat kohli, lyon virat, virat lyon, cricket, cricket news, border gavaskar trophy, border gavaskar trophy 2024 news, #Nathan, #NathanLyon, #viratkohli, #cricketlovers, #cricket, #sports

Sports News: विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनका काफी सम्मान करते हैं। लियोन का कहना है कि वो ऐसे चैम्पियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता। कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछली 60 टेस्ट पारियों में वो सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं।

Read Also: नीलाम किया जाएगा दिल्ली का हिमाचल भवन! हिमाचल हाई कोर्ट ने दिया आदेश

इस साल छह टेस्ट में उनका औसत सिर्फ 22. 72 रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में वो 93 रन ही बना सके। लेकिन लियोन इस बात से वाकिफ हैं कि कोहली शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ भी कर सकते हैं। लियोन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, उसका पूरा रिकॉर्ड देखिये, आप चैम्पियंस को नकार नहीं सकते, मेरे मन में उनके लिए पूरा सम्मान है । उन्होंने कहा, मैं उन्हें आउट करना चाहता हूं लेकिन ये मुश्किल होगा। इतनी बार उनके खिलाफ खेलना शानदार रहा है।

Read Also: रोमांचक होने वाला है बिग बॉस 18… रजत दलाल की करण वीर मेहरा से तीखी बहस, फिर….

ऑस्ट्रेलिया के लिये 129 टेस्ट में 530 विकेट ले चुके छत्तीस साल के आफ स्पिनर ने कहा, वो और स्मिथी (स्टीव स्मिथ) पिछले दशक के आखिरी दौर के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। लियोन ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के उन चार खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 2014. 15 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कामयाबी पाई थी। भारत ने पिछली दो टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है लेकिन टीम न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला 0. 3 से हारकर यहां आई है। लियोन ने कहा, भारतीय टीम हमेशा खतरनाक रहती है। उसके पास कई सुपरस्टार हैं। उनके पास अपार अनुभव है और टीम में कई प्रतिभाशाली युवा भी है। इस टीम को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *