Fly91: केंद्रीय मंत्री ने किया रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 का उद्घाटन, 18 मार्च से शुरू होंगी कॉमर्शियल प्लाइट

Fly91: Union Minister inaugurates regional airline Fly91, commercial flights will start from March 18

Fly91: रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 (Fly91), 18 मार्च से गोवा को बेंगलुरू और हैदराबाद से जोड़ने वाली उड़ानों के साथ कॉमर्शियल सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार 12 मार्च को रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 का उद्घाटन किया।

Read Also: UNSC: आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूएनएससी में सूचीबद्ध प्रस्तावों को रोकना ड्रैगन के दोहरे रवैये को दिखाता है-रुचिरा कंबोज

इस मौके पर सिंधिया ने कहा, गोवा-जलगांव, गोवा-नांदेड़, गोवा-अगत्ती, बेंगलुरू-नांदेड़, बेंगलुरू-सिंधुदुर्ग, जलगांव-पुणे, जलगांव-हैदराबाद, पुणे-सिंधुदुर्ग, हैदराबाद-सिंधुदुर्ग, इन सभी मार्गों को दो फ्लाई 91 विमानों की मदद से चालू कर दिया गया है। हम आने वाले एक साल में ऐसे छह विमानों का परिचालन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, एटीआर विमान की मदद से सभी टियर टू और टियर थ्री शहरों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी दी जाएगा।

Read Also: Bengaluru: पानी की दिक्कत को लेकर बीजेपी ने बेंगलुरू में सिद्दारमैया सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

साथ ही एयरलाइन बेंगलुरू और हैदराबाद से सिंधुदुर्ग के लिए फ्लाइट भी ऑपरेट करेगी। फ्लाई91 अप्रैल से लक्षद्वीप के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बना रहा है। एयरलाइन को छह मार्च को विमानन नियामक डीजीसीए ने लाइसेंस दिया था। फ्लाई91 के पास छह महीनों में कुल छह एटीआर 72-600 विमान होंगे।


फिलहाल इसके बेड़े में दो विमान हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोवा-जलगांव, गोवा-नांदेड़, गोवा-अगत्ती, बेंगलुरू-नांदेड़, बेंगलुरू-सिंधुदुर्ग, जलगांव-पुणे, जलगांव-हैदराबाद, पुणे-सिंधुदुर्ग, हैदराबाद-सिंधुदुर्ग, इन सभी मार्गों को दो फ्लाई 91 विमानों की मदद से चालू कर दिया गया है। हम आने वाले एक साल में ऐसे छह विमानों का परिचालन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। एटीआर विमान की मदद से सभी टियर टू और टियर थ्री शहरों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी दी जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *