Sports News: गुजरात टाइटन्स ने अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर समेट दिया।आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया। आरसीबी ने पिछले सत्र में इसी मैदान पर खिताब जीता था और वह 10 से ज्यादा के रन रेट से आगे बढ़ रही थी।कोहली पारी की अगुवाई कर रहे थे और उन्होंने तेज गेंदबाजी के अगुआ कागिसो रबाडा के पहले ही ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर 21 रन ठोक दिए।Sports News
Read Also-Karnataka: बेंगलुरु में बारिश से मची तबाही, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
लेकिन कप्तान शुभमन गिल अपने मुख्य गेंदबाज पर भरोसा बनाए रखा और इस फैसले का उन्हें फायदा भी मिला।रबाडा (38 रन देकर एक विकेट) ने वापसी करते हुए कोहली (13 गेंद) को आउट कर दिया।इसके बाद आरसीबी के तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और टीम ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटा और 22 रन देकर तीन विकेट झटके।Sports News
आरसीबी का सात ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 71 रन था लेकिन 10.3 ओवर में उसका स्कोर छह विकेट पर 96 रन हो गया।इस दौरान टीम ने रजत पाटीदार (19), जितेश शर्मा (01), टिम डेविड (09) और कृणाल पंड्या (04) के विकेट गंवाए।इनके बावजूद आरसीबी अपनी पूरी तरह से आक्रामक खेलने की रणनीति पर कायम रही। ऐसा लगा कि इसी वजह से टीम 20-30 अतिरिक्त रन बनाने से चूक गई और 19.2 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई।Sports News
Read Also-Haryana: झज्जर में किसानों का प्रदर्शन, कृषि समझौते के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच पडिक्कल और रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन हमेशा भरोसेमंद रहने वाले राशिद खान (19 रन देकर दो विकेट) ने एक बेहतरीन गेंद डालकर पडिक्कल (24 गेंद) को बोल्ड कर दिया।ऑलराउंडर जेसन होल्डर (29 रन देकर दो विकेट) का मैदान पर प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा तीन शानदार कैच भी लपके।होल्डर ने सबसे पहले डीप स्क्वायर बाउंड्री के पास दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपककर पाटीदार को आउट किया। रबाडा से लगभग टकराने के बावजूद उन्होंने हवा में उछलती गेंद को मजबूती से पकड़ लिया।इसके बाद उन्होंने जितेश को आउट किया और फिर शॉर्ट मिडविकेट पर दो बेहतरीन कैच लपककर डेविड और कृणाल को पवेलियन भेजा।बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने कोहली की शुरुआती तूफानी पारी के बाद जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए। Sports News
मोहम्मद सिराज (38 रन देकर एक विकेट) ने सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल (05) को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। कोहली और रबाडा के बीच का मुकाबला शुरुआत में ही जोरदार रहा।
कोहली ने रबाडा की गेंदों पर लगातार पांच चौके जड़े।इसके बाद कोहली ने सिराज की गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से एक छक्का जड़ा, और महज 10 गेंदों में ही 28 रन बना लिए। लेकिन अंत में रबाडा ने सटीक लाइन एंव लेंथ से कोहली को गलत टाइमिंग वाला पुल शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया। कोहली जब गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने गए तो राशिद ने एक बेहतरीन कैच लपककर उन्हें आउट कर दिया।Sports News
