Sports News: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, हार्दिक को आराम…

Sports News:

Sports News: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है जबकि श्रेयस अय्यर की भागीदारी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऋषभ पंत को रिजर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में बरकरार रखा गया है।Sports News:

Read also- Indore: इंदौर में दूषित पानी का कहर, भागीरथपुरा इलाके में बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

15 सदस्यीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।अय्यर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलने के बाद ही खेलने की अनुमति दी जाएगी।Sports News:

Read also- Lord Buddha: प्रधानमंत्री मोदी बोले- भगवान बुद्ध के अवशेष भारत की वंदनीय विरासत का अटूट हिस्सा

पांड्या को टीम से बाहर रखा गया है क्योंकि सेंटर में उन्हें 10 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी। इसके साथ ही टी20 विश्व कप से पहले काम के दबाव को भी ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंत ने अपनी जगह बरकरार रखी है।टी20 उप-कप्तान अक्षर पटेल इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को वापस बुलाया गया है।Sports News:

जसप्रीत बुमराह को टी20 सीरीज और विश्व कप से पहले वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में, 14 जनवरी को राजकोट में और 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *