SPORTS: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL कमेंटेटरों से क्रिकेट पर बात करने का किया आग्रह

SPORTS:

SPORTS: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार करते हुए उनसे खिलाड़ियों का सम्मान करने और क्रिकेट के बारे में बात करने तक ही सीमित रहने का आग्रह किया। रॉयल्स की मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर जीत के बाद पराग ने मैदान से बाहर के मुद्दों को लेकर उनकी आलोचनाओं पर निराशा व्यक्त की। इसमें ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट का सेवन) करते हुए पकड़े जाना भी शामिल है।SPORTS

Read Also-HARYANA: CM नायब सैनी ने विश्व मधुमक्खी दिवस पर हरियाणा के मधुमक्खी पालकों को प्रोत्साहन राशि की वितरित

पराग हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण लखनऊ के खिलाफ नहीं खेले थे। पराग ने रॉयल्स की लखनऊ के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘IPL में इस साल बाहर भी बहुत कुछ हो रहा है। मुझे लगता है कि पूरा देश क्रिकेट को बहुत पसंद करता है। हम खिलाड़ी जब भी मौका मिलता है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हम सभी को क्रिकेट से प्यार करना चाहिए और इसे एक ही नजरिए से देखना चाहिए। खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर कोई टीम 75 या 80 रन पर आउट हो जाती है, तो यह कहना बहुत आसान होता है कि उन्हें खेलना नहीं आता या उनके पास खेलने की मानसिकता नहीं है।’’

पराग ने कहा, ‘‘लेकिन उस मैच से पहले इसकी तैयारी के लिए तीन चार दिन का समय मिलता है कि हम कैसे 200 से 250 रन बना सकें। कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता। हम भी इंसान हैं और हमसे भी गलतियां होती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाहर जो कुछ भी हो रहा है, विशेषकर कमेंटेटर जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे क्रिकेट से प्यार करें। क्रिकेट की बात करें।’’SPORTS

पराग को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए इंडिया ए का उप-कप्तान बनाया गया है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि यह देश क्रिकेट को चाहता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल देश का सबसे महत्वपूर्ण खेल है। इसमें हम सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे लगता है कि इसके प्रति थोड़ा सम्मान का व्यवहार किया जाना चाहिए। हमें केवल क्रिकेट के बारे में बात करनी चाहिए। हमें किसी और चीज के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’’SPORTS

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों से आप जो कहते आ रहे हैं, उससे मुझे एक बात समझ में आई है कि मैं कुछ भी करूं बातें तो होती ही रहेंगी। मैंने यह भी समझ लिया है कि जो भी बातें हो रही हैं, उनका मेरे खेल, मेरी फॉर्म या मेरी मानसिकता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि कीबोर्ड पर बैठकर आलोचना करने वाले लोग बाहरी हैं।’’SPORTS

पराग ने कहा कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की एलएसजी के खिलाफ 38 गेंदों में 10 छक्के और सात चौकों की मदद से खेली गई 93 रन की पारी उनकी ‘सर्वश्रेष्ठ पारी’ थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उसने अपना समय लिया। उसने मयंक (यादव) की गेंद पर कवर के ऊपर से पहला बड़ा शॉट खेला। इससे वास्तव में मुझे काफी संतुष्टि मिली और यह समझ आया कि भले ही वह उम्र में छोटा है लेकिन खेल की उसकी समझ कहीं अधिक बेहतर है।’’SPORTS

Read Also-Entertainment & Lifestyle: अमिताभ बच्चन ने अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराई

एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह 15 वर्षीय खिलाड़ी जिस तरह से बल्लेबाजी करता है वह ‘अद्भुत’ है। उन्होंने कहा, ‘‘अपने 35 साल के क्रिकेट करियर में मैंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ी देखे हैं। किसी युवा खिलाड़ी को न केवल आज बल्कि पूरे टूर्नामेंट में इस तरह बल्लेबाजी करते देखना, वाकई अद्भुत है।’’SPORTS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *