Sports: खेल मंत्री रक्षा खडसे ने खो-खो विश्व कप विजेता टीमों को किया सम्मानित, मदद का दिया आश्वासन

Kho-Kho World Cup:

Kho-Kho World Cup: खो-खो विश्व कप जीतने वाली पुरुष और महिला टीमों को बधाई देते हुए खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शुक्रवार को केकेएफआई को विजेता सदस्यों को नकद पुरस्कार के रूप में आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। ये आश्वासन केकेएफआई अध्यक्ष सुधांशु मित्तल की तरफ से राज्य मंत्री से टीम को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और कुछ खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के अनुरोध के बाद आया है।

Read also-Sports: खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे बोली- विश्व कप जीत के बाद खेल मंत्रालय खो-खो को गंभीरता से लेगा

राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आश्वासन दिया कि वो इस मामले को उठाएंगी और मांगों को पूरा करवाने की कोशिश करें करेंगे।खडसे ने खो-खो जैसे स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। उन्होंने जागरूकता फैलाने और खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत के हर राज्य में विश्व कप ले जाने की योजना की घोषणा की।खडसे ने केकेएफआई अध्यक्ष सुधांशु मित्तल के अनुरोध पर दो साल में महाराष्ट्र में खो-खो विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करने पर भी सहमति जताई।

Read also-दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप, सूबे में गरमाई सियासत

रक्षा खडसे, खेल और युवा मामले, राज्य मंत्री- निश्चित ही ये बहुत बड़ी बात है, क्योंकि ये खेल की शुरुआत हमारे भारत से हुई है, हमारी मिट्टी से हुई है और पहला वर्ल्ड कप हमारे भारत ने इसको होस्ट किया और पहला ही वर्ल्ड कप हमारे भारत की दोनों टीम ने जीता, तो ये हमारे लिए बहुत खास पल है। हर गांव के लिए खास पल है, क्योंकि जैसे मैंने पहले भी बताया कि ये खेल हमारी मिट्टी से जुड़ा हुआ है, हमारे गांव से जुड़ा हुआ है। इसलिए आज देश का हर बच्चा, हर गांव-गांव का बच्चा रहे या बेटी रहे, आज उसके लिए बहुत गर्व का पल है, क्योंकि आज हमारा खेल आज वर्ल्ड लेवल तक पहुंच चुका है और पहला वर्ल्ड कप हमारे भारत ने उसको जीता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *