राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने CM विजय को दी बधाई, श्रीलंका और तमिलनाडु संस्कृति पर दिया बड़ा बयान

Sri Lanka:

Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने अभिनेता से नेता बने चंद्रशेखर जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रविवार को बधाई दी दिसानायके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्रीलंका और तमिलनाडु ‘‘इतिहास, संस्कृति, उद्यमिता और लोगों के बीच पीढ़ियों से बरकरार मजबूत संबंधों’’ से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका एवं भारत अपने संबंधों को और घनिष्ठ एवं साझेदारी को और मजबूत बना रहे हैं तथा हमारा भविष्य अपार आर्थिक संभावनाओं एवं अवसरों से भरा है।’’Sri Lanka:

Read also- Bollywood: मदर्स डे पर सोनम कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज, दूसरे बेटे का नाम किया रिवील

दिसानायके ने कहा कि वह ‘‘अधिक समृद्धि और प्रगति’’ के लिए भारत-श्रीलंका साझेदारी के ढांचे के तहत मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका के लोग मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु के लोगों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’ श्रीलंका की आबादी में तमिलों की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत है और वे उसका सबसे बड़ा जातीय अल्पसंख्यक समुदाय हैं।Sri Lanka: 

Read also- केरलम में किसका होगा राजतिलक, कांग्रेस हाईकमान करेगा अंतिम फैसला, रविवार को हो सकता…

तमिल आबादी में मुख्य रूप से दो समूह हैं। इनमें श्रीलंकाई तमिल शामिल हैं, जो लंबे समय से वहां रह रहे लोगों के वंशज हैं और उनकी हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत है। दूसरा समूह भारतीय तमिलों का है, जो ब्रिटिश शासन के दौरान लाए गए बागान मजदूरों के वंशज हैं और वे करीब पांच प्रतिशत हैं। वे मुख्य रूप से उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में रहते हैं।तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक प्रमुख 51-वर्षीय विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित रंगारंग समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।Sri Lanka: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *