केरलम में किसका होगा राजतिलक, कांग्रेस हाईकमान करेगा अंतिम फैसला, रविवार को हो सकता…

Keralam:

Keralam: कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को आलाकमान का फैसला स्वीकार करना होगा। वे नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व मुद्दे पर हो रही चर्चा के बीच यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर मौजूदा बहस ने यूडीएफ की जीत को प्रभावित नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में ये आम बात है। फैसला आने दीजिए। नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है।Keralam

Read also- विजय के शपथग्रहण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- नई पीढ़ी, नई आवाज, नई कल्पना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन, के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि अंतिम निर्णय नवनिर्वाचित 63 कांग्रेस विधायकों द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लिया जाएगा।

पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को सतीशन, वेणुगोपाल और चेन्निथला से मुलाकात की। तीनों नेताओं के समर्थकों ने रैलियां भी निकालीं, होर्डिंग लगाए और सोशल मीडिया पर बहस में शामिल हुए, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा।Keralam

Read also- Haryana News: एक्शन में नरवाना पुलिस, व्यापारी से फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वट्टियूरकावु विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले मुरलीधरन ने कहा कि शनिवार की चर्चा के बाद दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस के पास एक स्थापित प्रक्रिया है, जिसके तहत पार्टी आलाकमान यहां विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से परामर्श करने के बाद अंतिम निर्णय लेता है।मुरलीधरन ने ये भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के चयन को लेकर अपनी राय पहले ही आलाकमान को बता दी है और उनका रुख नहीं बदलेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *