Srinagar: जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड का कहर, श्रीनगर में शीतलहर का अलर्ट

Srinagar: जम्मू कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर जैसे शहर शीत लहर की चपेट में है।कपकपाती ठंड के बीच स्थानीय निवासी और पर्यटक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखे। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि सर्द मौसम के कारण उनके रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ रहा है। Srinagar

Read also- Mercedes Car Accident: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां यानी सर्दियों का सबसे कठोर 40 दिनों का दौर अभी कुछ हफ्ते दूर है। लेकिन बढ़ती ठंड के बीच लोगों का कहना है कि उन्हें अभी से अहसास होने लगा है कि ये दौर शुरू हो चुका है।Srinagar

Read also-Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के बाद भारत का राहत अभियान जारी

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर में 2007 के बाद से नवंबर का महीना सबसे ठंडा रहा है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है।मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक घाटी में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।Srinagar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *