Stock Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार गिरावट से उबरा, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद

Stock Market

Stock Market: देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सोमवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। भारी गिरावट के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और चुनिंदा प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से बाजार की स्थिति सुधरी।Stock Market

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की कमजोरी ने बाजार की तेजी पर अंकुश लगाया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 77.05 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,315.04 अंक पर बंद हुआ। Stock Market:

Read Also- Bollywood: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा किया पार, बनी नं. 1 मराठी फिल्म

कारोबार के दौरान एक समय यह 1,134.78 अंक यानी 1.50 प्रतिशत तक टूटकर 74,180.26 अंक तक आ गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 6.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 23,649.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।Stock Market

दूसरी ओर टाटा स्टील, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट रही।जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बने रहने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। हालांकि, आईटी और बैंकिंग शेयरों में निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार ने सत्र के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कर ली।’’Stock Market:

Read Also-  सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने योगी सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, जानिए बड़ी वजह?

नायर ने कहा कि बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने, कच्चे तेल की कीमत में तेजी और कमजोर रुपया महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे कमजोर होकर 96.35 (अस्थायी) के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त पर रहा जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप में 1.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।Stock Market

क्षेत्रवार सूचकांकों में फोकस आईटी खंड ने सर्वाधिक 2.53 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जबकि आईटी खंड में 1.95 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा खंड में 0.22 प्रतिशत और दूरसंचार खंड में 0.05 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, पीएसयू बैंक खंड में 1.81 प्रतिशत, वाहन खंड में 1.74 प्रतिशत और विवेकाधीन उपभोक्ता खंड में 1.26 प्रतिशत की गिरावट रही।रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के पूर्वार्द्ध में रही गिरावट अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने का नतीजा रही। कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।’’Stock Market:

वैश्विक भू-राजनीतक तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत बढ़कर 110.1 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और  हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में बंद हुआ।’Stock Market:

यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।अमेरिकी बाजार शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,329.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 160.73 अंक गिरकर 75,237.99 अंक और निफ्टी 46.10 अंक के नुकसान के साथ 23,643.50 अंक पर बंद हुआ था।Stock Market:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *